Santkabirnagar : यूपी बोर्ड परीक्षा में कलीम और पूनम ने लहराया परचम, बने जिला टॉपर

परिणाम सामने आते ही सफल छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों में जश्न का माहौल है। हाईस्कूल की मेरिट सूची में फातमा खातून 572 अंकों के साथ दूसरे और आलोक यादव 571 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इनके अलावा जिले के कई

Apr 23, 2026 - 23:40
 0  8
Santkabirnagar : यूपी बोर्ड परीक्षा में कलीम और पूनम ने लहराया परचम, बने जिला टॉपर
Santkabirnagar : यूपी बोर्ड परीक्षा में कलीम और पूनम ने लहराया परचम, बने जिला टॉपर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में संत कबीर नगर जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपना और जिले का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल की परीक्षा में मोहम्मद कलीम शाह ने 600 में से 574 अंक यानी 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान पाया है। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूनम यादव ने 500 में से 472 अंक यानी 94 प्रतिशत अंकों के साथ जिले की टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

परिणाम सामने आते ही सफल छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों में जश्न का माहौल है। हाईस्कूल की मेरिट सूची में फातमा खातून 572 अंकों के साथ दूसरे और आलोक यादव 571 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इनके अलावा जिले के कई अन्य बच्चों ने भी 94 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

इंटरमीडिएट की वरीयता सूची में प्रवीण सिंह ने 460 अंकों के साथ दूसरा और आर्या त्रिपाठी ने 454 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। जिले के मेधावियों की इस सफलता पर शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने खुशी जताई है। सभी सफल बच्चों ने अपनी मेहनत और शिक्षकों के सहयोग को इस उपलब्धि का आधार बताया है।

Also Click : Hardoi : प्रधानमंत्री के आगमन और गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण की तैयारियों को परखने हरदोई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow