Ayodhya : अयोध्या की बेटियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में रचा इतिहास, मेरिट सूची में तीन छात्राओं ने बनाई जगह
इन छात्राओं की इस बड़ी कामयाबी से स्कूलों और उनके घरों में जश्न का माहौल है। शिक्षकों ने इसे बच्चों के कड़े परिश्रम और अनुशासन का फल बताया है। छात्राओं ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग और गुरुजनों की शि
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के परिणामों में अयोध्या की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। प्रदेश की वरीयता सूची में जिले की तीन छात्राओं ने स्थान हासिल कर अपनी काबिलियत साबित की है। कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा आराध्या जायसवाल ने 600 में से 578 अंक पाकर प्रदेश में 9वीं रैंक हासिल की। इसी तरह एमएस नाज इंटर कॉलेज की अंबिका कसौधन और कनौसा इंटर कॉलेज की प्राची पांडे ने 577 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 10वां स्थान पाया है।
इन छात्राओं की इस बड़ी कामयाबी से स्कूलों और उनके घरों में जश्न का माहौल है। शिक्षकों ने इसे बच्चों के कड़े परिश्रम और अनुशासन का फल बताया है। छात्राओं ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग और गुरुजनों की शिक्षा को दिया है। प्रदेश में 9वीं रैंक पाने वाली आराध्या जायसवाल भविष्य में जज बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। उनके पिता शैलेंद्र जायसवाल अधिवक्ता हैं और माता सुधा जायसवाल गृहणी हैं।
हाईस्कूल में जहाँ बेटियों ने सफलता के झंडे गाड़े, वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार जिले का कोई भी छात्र प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह नहीं बना सका। छात्राओं की इस सफलता ने यह संदेश दिया है कि अगर लक्ष्य तय हो और मेहनत पूरी ईमानदारी से की जाए, तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। जिले भर में इन मेधावी छात्राओं को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
What's Your Reaction?









