Budaun : बदायूँ के डीपीएस में 'गऊ माँ सेवा रोटी पात्र' की शुरुआत, बच्चों में जगेगी गौ सेवा की भावना
समाजसेवी अशोक खुराना ने इस दौरान बच्चों और अभिभावकों से अपील की कि वे हर घर में गौमाता के नाम की एक रोटी जरूर बनाएं और बच्चों को स्कूल भेजते समय साथ दें। स्कूल में रखे इस पात्र के जरिए ये रोटियां सी
बदायूँ के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में भारतीय संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने के लिए एक अनूठी पहल की गई है। ब्रह्मदत्त गौशाला धाम के सहयोग से स्कूल परिसर में 'गऊ माँ सेवा रोटी पात्र' रखा गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने पात्र में रोटी डालकर किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि हमारी संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और घरों में पहली रोटी गाय के लिए निकालने की पुरानी परंपरा रही है। आधुनिक समय में यह परंपरा कम हो रही थी, लेकिन इस पहल से अब बच्चे रोज अपने हाथ से गाय के नाम की रोटी निकालकर सेवा कार्य से जुड़ सकेंगे।
समाजसेवी अशोक खुराना ने इस दौरान बच्चों और अभिभावकों से अपील की कि वे हर घर में गौमाता के नाम की एक रोटी जरूर बनाएं और बच्चों को स्कूल भेजते समय साथ दें। स्कूल में रखे इस पात्र के जरिए ये रोटियां सीधे गौशाला धाम पहुंचाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से बच्चों के मन में जानवरों के प्रति दया और सेवा का भाव पैदा होगा। गौशाला के सचिव सचिन भारद्वाज की प्रेरणा से शुरू हुई इस योजना की सभी ने सराहना की। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव सामंतो, संजीव प्रकाश, शैलेंद्र प्रकाश और अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र मोहन सक्सेना ने किया।
What's Your Reaction?









