Prayagraj : मवेशियों से भरा ट्रक पलटने से सात की मौत, गोवंश तस्करी की आशंका
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे। घटना स्थल पर ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में पशु डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया, जिन्हों
प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र में पश्चिमनारा गाँव के पास मवेशियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में सात गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटना गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर देर रात हुई। जानकारी के अनुसार, बरेली नंबर का यह ट्रक प्रतापगढ़ की ओर से आ रहा था। रास्ता भटकने के कारण चालक ट्रक को दूसरे मार्ग पर ले गया, जहाँ बड़ी नहर की पुलिया के पास संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया। आशंका जताई जा रही है कि तस्कर इन मवेशियों को ट्रक में भरकर कहीं दूसरी जगह ले जा रहे थे।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे। घटना स्थल पर ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में पशु डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने घायल गोवंशों का उपचार किया। इसके बाद सुरक्षित बचे मवेशियों को स्थानीय गोशाला भेज दिया गया। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में गोवंश तस्करी की गतिविधियाँ अक्सर चर्चा में रहती हैं। पुलिस लगातार इन अपराधियों पर लगाम लगाने का दावा करती है, लेकिन इस तरह की घटनाओं से तस्करों के सक्रिय होने की बात फिर से सामने आई है। पुलिस अब ट्रक के मालिक और फरार चालक की तलाश में जुटी है।
Also Click : Lucknow: एक रात, जब ईसीजी भी नसीब नहीं था… आज वही प्रदेश जीवन बचा रहा- डॉ. शरत चंद्रा ने सुनाया 2005 का अनुभव।
What's Your Reaction?









