Sitapur : सीतापुर में गौ संरक्षण को लेकर सख्त निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

पशुओं के स्वास्थ्य के लिए नियमित टीका लगाने और कीड़े की दवा देने के निर्देश दिए गए। बीमार पशुओं के लिए अलग वार्ड बनाने और हर समय दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। चारे की कमी न हो

Apr 13, 2026 - 21:26
19 Views
Sitapur : सीतापुर में गौ संरक्षण को लेकर सख्त निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Sitapur : सीतापुर में गौ संरक्षण को लेकर सख्त निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

रिपोर्ट : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर में गौ संरक्षण और निगरानी समिति की बैठक हुई। उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह और सदस्य राजेश सिंह सेंगर ने जिले में बेसहारा पशुओं के रहने, खाने-पीने और इलाज की व्यवस्थाओं को परखा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जिले के गौ आश्रय स्थलों में पशुओं की संख्या और चारे की स्थिति की जानकारी दी। आयोग के पदाधिकारियों ने निर्देश दिया कि पशुओं को पर्याप्त हरा चारा और भूसा मिलना चाहिए। गर्मी से बचाने के लिए साफ पानी, छाया, पंखे और छिड़काव के इंतजाम किए जाएं। परिसरों में सफाई और जल निकासी पर ध्यान देने के साथ ही गोबर से खाद और बायोगैस बनाने को बढ़ावा देने की बात कही गई।

पशुओं के स्वास्थ्य के लिए नियमित टीका लगाने और कीड़े की दवा देने के निर्देश दिए गए। बीमार पशुओं के लिए अलग वार्ड बनाने और हर समय दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। चारे की कमी न हो, इसके लिए अभी से ज्यादा से ज्यादा भूसा जमा करने की हिदायत दी गई। पारदर्शिता के लिए सभी गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इन कैमरों के जरिए चारे के गोदाम और आने-जाने वाले रास्तों पर चौबीसों घंटे नजर रखी जाएगी। पशुओं का पूरा लेखा-जोखा ऑनलाइन पोर्टल पर भी दर्ज करना होगा। जिलाधिकारी राजा गणपति आर. ने कहा कि आयोग के सभी निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाएगा।

Also Click : बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार, सत्ता हस्तांतरण के बीच मांझी बोले- 'नीतीश के बिना विकास की कल्पना कठिन'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow