Sitapur : सीतापुर में शारदा नहर फटने से सैकड़ों बीघा फसल डूबी, किसानों का भारी नुकसान

पीड़ित किसानों का कहना है कि उनकी साल भर की मेहनत बर्बाद हो गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अगर नहर विभाग समय पर मरम्मत और देखभाल करता तो यह हादसा नहीं होता। घटना की जानकारी मिलने पर सिंचाई विभाग के कर्मचा

Apr 13, 2026 - 21:28
 0  5
Sitapur : सीतापुर में शारदा नहर फटने से सैकड़ों बीघा फसल डूबी, किसानों का भारी नुकसान
Sitapur : सीतापुर में शारदा नहर फटने से सैकड़ों बीघा फसल डूबी, किसानों का भारी नुकसान

रिपोर्ट : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के कसमंडा इलाके में खेडड़ी बाजार के पास शारदा नहर की खीरी शाखा का किनारा अचानक टूट गया। नहर कटने से पानी बहुत तेजी से खेतों में भरने लगा, जिससे देखते ही देखते सैकड़ों बीघा जमीन जलमग्न हो गई। पानी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि किसानों को बचाव का मौका भी नहीं मिला और उनकी गेहूं, मेंथा व गन्ने की फसलें पूरी तरह डूब गईं। खेतों का नजारा तालाब जैसा हो गया है।

पीड़ित किसानों का कहना है कि उनकी साल भर की मेहनत बर्बाद हो गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अगर नहर विभाग समय पर मरम्मत और देखभाल करता तो यह हादसा नहीं होता। घटना की जानकारी मिलने पर सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नहर के कटे हुए हिस्से को भरने का काम शुरू किया। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बर्बाद हुई फसलों की जांच कराई जाए और उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए ताकि वे इस आर्थिक संकट से उबर सकें।

Also Click : बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार, सत्ता हस्तांतरण के बीच मांझी बोले- 'नीतीश के बिना विकास की कल्पना कठिन'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow