Sitapur : कोटे का चुनाव टलने पर ग्रामीणों का हंगामा, ब्लॉक परिसर का घेराव

हंगामे की सूचना मिलने पर सचिव और अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। अधिकारियों ने भरोसा दिया कि जल्द ही नई तारीख तय कर चुनाव कराया जाएगा। इस दौरान प्रमोद, महेश, मुकेश, नीलम, रामदेवी और इंद्रानी सहित बड़ी

Apr 13, 2026 - 21:31
27 Views
Sitapur : कोटे का चुनाव टलने पर ग्रामीणों का हंगामा, ब्लॉक परिसर का घेराव
Sitapur : कोटे का चुनाव टलने पर ग्रामीणों का हंगामा, ब्लॉक परिसर का घेराव

रिपोर्ट : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

खैराबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत अशरफपुर में कोटे की दुकान के लिए होने वाले चुनाव के स्थगित होने पर ग्रामीणों ने जमकर नाराजगी जताई। तय समय पर ग्राम प्रधान हरीश के न पहुंचने की वजह से चुनाव की प्रक्रिया रोक दी गई, जिससे ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने ब्लॉक पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव को किसी खास मकसद से जानबूझकर टाला गया है, जिससे पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।

हंगामे की सूचना मिलने पर सचिव और अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। अधिकारियों ने भरोसा दिया कि जल्द ही नई तारीख तय कर चुनाव कराया जाएगा। इस दौरान प्रमोद, महेश, मुकेश, नीलम, रामदेवी और इंद्रानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं ब्लॉक अधिकारी नीरज दुबे ने बताया कि प्रधान के अस्पताल में होने के कारण चुनाव रोकना पड़ा है और जल्द ही दोबारा मतदान की तिथि तय की जाएगी। ग्रामीण अब जल्द से जल्द पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।

Also Click : बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार, सत्ता हस्तांतरण के बीच मांझी बोले- 'नीतीश के बिना विकास की कल्पना कठिन'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow