Sitapur : भाजपा की नीतियों पर सांसद राकेश राठौर का बड़ा हमला, आगामी चुनाव में बड़ी जीत का किया दावा

राकेश राठौर ने अपने बयान में पुरानी विचारधाराओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज गांधी के सपनों को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सत्ता पक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो लोग हमेशा दबाव में रहे हैं, वे कांग्रेस को डरा

Apr 6, 2026 - 22:22
 0  5
Sitapur : भाजपा की नीतियों पर सांसद राकेश राठौर का बड़ा हमला, आगामी चुनाव में बड़ी जीत का किया दावा
Sitapur : भाजपा की नीतियों पर सांसद राकेश राठौर का बड़ा हमला, आगामी चुनाव में बड़ी जीत का किया दावा

Report :  संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर।

महमूदाबाद के पहला ब्लॉक अंतर्गत पहाड़ापुर गांव में आयोजित रोजगार मेले के दौरान सांसद राकेश राठौर ने सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो दल खुद डरा हुआ है, वह कांग्रेस को डराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इसमें उसे सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जिले में सबसे अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल करेगी। सांसद ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार की नीतियां गांवों के विकास के खिलाफ हैं और पंचायतों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

राकेश राठौर ने अपने बयान में पुरानी विचारधाराओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज गांधी के सपनों को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सत्ता पक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो लोग हमेशा दबाव में रहे हैं, वे कांग्रेस को डरा नहीं सकते। विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पहला ब्लॉक में लंबे समय तक काम रोके रखे गए और जब उन्होंने संघर्ष किया, तब जाकर पंचायतों में विकास शुरू हो पाया। रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेरोजगारी बहुत अधिक है और युवाओं को काम की तलाश में बाहर जाना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने हमेशा रोजगार की योजनाएं दीं, जिन्हें अब कमजोर किया जा रहा है।

Also Click : Sambhal : सम्भल नगरपालिका में गूंजे ढोल-नगाड़े: 5 मनोनीत सदस्यों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow