Sitapur : भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
अपने संबोधन में क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने कहा कि मात्र दो सांसदों से सफर शुरू करने वाली भारतीय जनता पार्टी आज केंद्र और कई राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार चला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनी
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर।
सीतापुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी का 47वां स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला और अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्षों उमाकांत मिश्र, राकेश त्रिपाठी, रामनरेश मिश्रा और अजय गुप्ता सहित वरिष्ठ नेताओं को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष ने वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। कार्यालय पर झंडा फहराने के बाद जोरदार आतिशबाजी की गई और सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी साझा की।
अपने संबोधन में क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने कहा कि मात्र दो सांसदों से सफर शुरू करने वाली भारतीय जनता पार्टी आज केंद्र और कई राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार चला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि स्थापना दिवस का यह उत्सव बूथ स्तर तक मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों की सराहना की और कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्राम सागर राठौर ने किया। इस दौरान ओम प्रकाश जायसवाल, डॉक्टर विमल त्रिपाठी, रमेश भोजवानी और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय अवस्थी सहित कई वरिष्ठ नेताओं और नामित सभासदों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की तैयारी में जया सिंह, आकाश अग्रवाल और कमलेश तिवारी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यालय परिसर में प्रीति राठौर और पूजा राठौर द्वारा बनाई गई सुंदर रंगोली आकर्षण का केंद्र रही।
Also Click : Sambhal : सम्भल नगरपालिका में गूंजे ढोल-नगाड़े: 5 मनोनीत सदस्यों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
What's Your Reaction?









