Barabanki : भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर, 5 से 12 अप्रैल तक होंगे विविध कार्यक्रम

उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक मजबूत विचारधारा है, इसलिए स्थापना दिवस को समाजसेवा के अवसर के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार 5, 6 और 7 अप्रैल को जिला और मंडल कार्याल

Mar 31, 2026 - 22:36
29 Views
Barabanki : भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर, 5 से 12 अप्रैल तक होंगे विविध कार्यक्रम
Barabanki : भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर, 5 से 12 अप्रैल तक होंगे विविध कार्यक्रम

बाराबंकी में भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक में इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। स्थापना दिवस से जुड़ा यह विशेष अभियान 5 अप्रैल से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेगा। एमएलसी और जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा पेश करते हुए कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसके करोड़ों कार्यकर्ता सेवा भाव के साथ राष्ट्र प्रथम के संकल्प को लेकर कार्य करते हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक मजबूत विचारधारा है, इसलिए स्थापना दिवस को समाजसेवा के अवसर के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार 5, 6 और 7 अप्रैल को जिला और मंडल कार्यालयों को फूलों, रंगोली और रोशनी से सजाया जाएगा। 6 अप्रैल को पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही 6 और 7 अप्रैल को सभी बूथों पर महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी की विचारधारा पर आधारित कार्यक्रम होंगे। कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर सेल्फी लेंगे और उसे सोशल मीडिया पर साझा करेंगे।

अभियान के अगले चरण में 8 अप्रैल को जिला स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। इसके बाद 7 से 12 अप्रैल तक गांवों और बस्तियों में संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्वच्छता अभियान, समाज के प्रबुद्ध और गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात, सम्मान समारोह और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इस दौरान सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी सीधा संवाद किया जाएगा।

Also Click : Sambhal: जिलाध्यक्ष से बदसलूकी, CM को दी गालियां - अज्ञात युवक पर मारपीट और धमकी का आरोप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow