Barabanki : फंदे से लटकता मिला महिला का शव, परिवार में शोक की लहर
परिजनों ने अपनी 35 वर्षीय बेटी सुनीता को कई बार आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। अनहोनी की आशंका होने पर परिवार के लोग पड़ोसी की छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए। कमरे का दृश्य देखते ही सबके
बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक महिला ने घर के अंदर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सोमवार की रात हुई इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, जहांगीराबाद के देवकलिया गाँव निवासी रघुनाथ गौतम का परिवार शाम के समय खेत में मेंथा की फसल की सिंचाई करने गया था। जब घर के लोग काम खत्म कर वापस लौटे, तो मकान के दोनों दरवाजे अंदर से बंद मिले।
परिजनों ने अपनी 35 वर्षीय बेटी सुनीता को कई बार आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। अनहोनी की आशंका होने पर परिवार के लोग पड़ोसी की छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए। कमरे का दृश्य देखते ही सबके होश उड़ गए; सुनीता का शव छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और छानबीन शुरू की।
पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि सुनीता का पहला विवाह ककरहा (दरावा) गाँव में हुआ था, लेकिन 15 साल पहले पति से अलगाव हो गया था। इसके बाद उसकी दूसरी शादी नगर कोतवाली क्षेत्र के कोठी डीह गाँव में हुई थी। दूसरे पति से उसे एक 14 साल का बेटा और 13 साल की बेटी है। दूसरे पति से भी अनबन के बाद वह अलग रहने लगी थी। बेटा अपने पिता के पास रहता है, जबकि बेटी सुनीता के साथ ननिहाल में ही रह रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Also Click : Sambhal: जिलाध्यक्ष से बदसलूकी, CM को दी गालियां - अज्ञात युवक पर मारपीट और धमकी का आरोप।
What's Your Reaction?









