Sambhal: जिलाध्यक्ष से बदसलूकी, CM को दी गालियां - अज्ञात युवक पर मारपीट और धमकी का आरोप। 

सम्भल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अपना दल के जिलाध्यक्ष जावेद अशरफ के साथ एक अज्ञात युवक ने न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि मुख्यमंत्री

Mar 31, 2026 - 17:41
146 Views
Sambhal: जिलाध्यक्ष से बदसलूकी, CM को दी गालियां - अज्ञात युवक पर मारपीट और धमकी का आरोप। 
जिलाध्यक्ष से बदसलूकी, CM को दी गालियां - अज्ञात युवक पर मारपीट और धमकी का आरोप। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अपना दल के जिलाध्यक्ष जावेद अशरफ के साथ एक अज्ञात युवक ने न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि मुख्यमंत्री के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली।

मामला कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली दरवाजा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास का है, जहां जावेद अशरफ अपने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की दर्जा प्राप्त मंत्री को रिसीव करने नियावली गांव जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जिलाध्यक्ष के अनुसार, युवक ने न केवल उनके पद की परवाह किए बिना अभद्र व्यवहार किया, बल्कि मुख्यमंत्री को लेकर भी अपशब्द कहे और खुलेआम धमकी दी कि "अकेले में मिलना, देख लूंगा" और "गोली मार दूंगा" जैसे गंभीर शब्दों का इस्तेमाल किया। हैरानी की बात यह रही कि उकसावे के बावजूद जावेद अशरफ ने अपने कार्यकर्ताओं को शांत रखा और किसी को भी आरोपी पर हाथ उठाने नहीं दिया।

हालांकि, आरोप है कि युवक ने उन पर हमला भी किया। बताया जा रहा है कि आरोपी दीपा सराय क्षेत्र का रहने वाला है और घटना के समय पास के TVS शोरूम पर अपनी गाड़ी सर्विस कराने आया था। मामूली विवाद को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने अचानक उग्र रूप ले लिया। फिलहाल जावेद अशरफ ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एक जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह की अभद्रता और खुलेआम धमकी ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Also Read- भारत के नए 'विमानन युग' का सूत्रपात: प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow