Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर खीरी में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता का जोरदार स्वागत

जिला कार्यालय में हुए समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि पार्टी में जिम्मेदारियां बदलती रहती हैं लेकिन कार्यकर्ता का उत्साह नहीं बदलता। सब पहले कार्यकर्ता हैं, पद बाद में

Feb 28, 2026 - 21:18
 0  8
Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर खीरी में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता का जोरदार स्वागत
Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर खीरी में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता का जोरदार स्वागत

लखीमपुर खीरी। भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता के जिले में पहली बार आने पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। मारकापुर सीमा से शुरू हुई स्वागत श्रृंखला शहर के मुख्य स्थानों से गुजरती हुई पार्टी जिला कार्यालय पहुंची। वहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

जिला कार्यालय में हुए समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि पार्टी में जिम्मेदारियां बदलती रहती हैं लेकिन कार्यकर्ता का उत्साह नहीं बदलता। सब पहले कार्यकर्ता हैं, पद बाद में आता है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की और नए जिलाध्यक्ष पर भरोसा जताया कि वे संगठन को नई ऊंचाई देंगे। अरविंद गुप्ता ने कहा कि लखनऊ से लखीमपुर तक मिला प्यार और सम्मान उन्हें भावुक कर गया। पार्टी उनके लिए मां की तरह है। बूथ अध्यक्ष से जिलाध्यक्ष तक की यात्रा संगठन की वजह से संभव हुई। कार्यकर्ताओं का सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने मतदाता सूची संशोधन अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की और हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का वादा किया।

जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य ने कहा कि खीरी भाजपा का मजबूत गढ़ है। पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाकर संगठन की मजबूती दिखाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए अध्यक्ष सभी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे।स्वागत के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, मंडल और बूथ अध्यक्षों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। जिला कार्यालय पहुंचकर अरविंद गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम वंदे मातरम से शुरू हुआ और राष्ट्रगान से समाप्त हुआ। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow