Raebareli : रायबरेली के बछरावां में युवक का शव घर में मिला, हत्या का आरोप, तीन लोग हिरासत में
मृतक के पिता छेदालाल ने बताया कि तीन दिन पहले पड़ोसियों से बकरियां उनके खेत में घुसने और अनाज खाने को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने रोशन को मारने की धमकी दी थी। उन्हीं
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा मजरे कुर्री गांव में एक युवक का शव घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक रोशन 22 वर्ष पुत्र छेदालाल का शव घर में पड़ा मिला। उसके गले पर चोट के निशान देखे गए। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
मृतक के पिता छेदालाल ने बताया कि तीन दिन पहले पड़ोसियों से बकरियां उनके खेत में घुसने और अनाज खाने को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने रोशन को मारने की धमकी दी थी। उन्हीं लोगों ने हत्या की है। छेदालाल ने थाने पर तहरीर दी है।
घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने कहा कि गले पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच जारी है और गांव में अफवाहें फैल रही हैं।
Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?
What's Your Reaction?











