Sitapur : मिश्रिख में गन्ने के खेत में युवक का कंकाल मिला, भाई ने कपड़ों से की पहचान

फुलरुवा गांव के बाहर गन्ने के खेत में नर मुंड और कुछ कपड़े मिले। खबर तेजी से फैल गई। कपड़ों और चप्पलों से युवक की पहचान श्याम किशोर के रूप में हुई, जिसकी उम्र करीब

By INA News Desk
Feb 4, 2026 - 22:23
81 Views
Sitapur : मिश्रिख में गन्ने के खेत में युवक का कंकाल मिला, भाई ने कपड़ों से की पहचान
Sitapur : मिश्रिख में गन्ने के खेत में युवक का कंकाल मिला, भाई ने कपड़ों से की पहचान

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में गन्ने के खेत में नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कंकाल देखा तो बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मिश्रिख सीओ विशाल गुप्ता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गहन जांच की।जानकारी के अनुसार फुलरुवा गांव के बाहर गन्ने के खेत में नर मुंड और कुछ कपड़े मिले। खबर तेजी से फैल गई। कपड़ों और चप्पलों से युवक की पहचान श्याम किशोर के रूप में हुई, जिसकी उम्र करीब 26 वर्ष थी। मृतक के भाई पंकज ने बताया कि 17 दिन पहले श्याम किशोर घर से खेत में पानी लगाने गया था। उसके बाद से वह लापता था। कई बार फोन किया लेकिन फोन नहीं लगा।

सीओ विशाल गुप्ता ने कहा कि भाई ने कपड़े और चप्पल देखकर शिनाख्त की है। कंकाल को फॉरेंसिक टीम ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Click : Lucknow : योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फार्मा निवेश का बन रहा राष्ट्रीय हब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow