Deoband : देवबंद में किसान नेता समेत चार पर गैंगरेप और ब्लैकमेल का केस दर्ज

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। उसके अनुसार अंबहेटा गांव के नौशाद त्यागी ने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ गलत संबंध बनाए और अश्ली

By INA News Desk
Feb 2, 2026 - 21:44
38 Views
Deoband : देवबंद में किसान नेता समेत चार पर गैंगरेप और ब्लैकमेल का केस दर्ज
Deoband : देवबंद में किसान नेता समेत चार पर गैंगरेप और ब्लैकमेल का केस दर्ज

देवबंद। किसान नेता नौशाद त्यागी समेत चार लोगों के खिलाफ एक युवती के साथ गैंगरेप करने, अश्लील वीडियो बनाने और परिवार से पैसे ऐंठने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामला गंभीर है और इसकी जांच की जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। उसके अनुसार अंबहेटा गांव के नौशाद त्यागी ने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ गलत संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके तीन साथियों ने भी उसके साथ गलत संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने बदनामी की धमकी देकर उसके परिवार से पैसे भी वसूले। लगातार मानसिक परेशानी और ब्लैकमेल से तंग आकर उसने पुलिस से मदद मांगी।

पुलिस ने नौशाद त्यागी, नाजिम, मन्नान और अब्दुल रहमान के खिलाफ गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। नौशाद त्यागी एक किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बताए जाते हैं।

Also Click : सतना में अडानी ग्रुप के वॉक-इन इंटरव्यू में हजारों बेरोजगारों की भीड़, छत से कूदकर अंदर घुसने की कोशिश, अव्यवस्था से हालात बेकाबू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow