Bajpur : यशपाल आर्य ने बाजपुर में सवा करोड़ की लागत से सड़कों का शिलान्यास किया

हरिपुरा में देवी मंदिर में देवी भागवत महापुराण कथा में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। मंदिर के विकास के लिए 7 लाख रुपये देने की घोषणा की। ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं और

By INA News Desk
Feb 2, 2026 - 21:43
39 Views
Bajpur : यशपाल आर्य ने बाजपुर में सवा करोड़ की लागत से सड़कों का शिलान्यास किया
Bajpur : यशपाल आर्य ने बाजपुर में सवा करोड़ की लागत से सड़कों का शिलान्यास किया

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष और विधायक यशपाल आर्य ने बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 करोड़ 18 लाख 52 हजार रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। ग्राम हरसान में डोवाल फार्म मार्ग जिसकी लागत 90 लाख 34 हजार रुपये है और रेंटा सिहाली संपर्क मार्ग जिसकी लागत 28 लाख 16 हजार रुपये है, इनका शुभारंभ किया गया। ग्रामवासियों ने यशपाल आर्य का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उनका आभार जताया।

हरिपुरा में देवी मंदिर में देवी भागवत महापुराण कथा में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। मंदिर के विकास के लिए 7 लाख रुपये देने की घोषणा की। ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस मौके पर किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी, ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सेन, उम्मीद गोपाल, जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र डोवाल, जिला पंचायत सदस्य जसपाल सिंह बिल्लू, ग्राम प्रधान उर्मिला पंत, अशोक पंत, नवीन पंत, सुरेश पांडे, केसर राम आर्य, प्रमोद जोशी, युगल किशोर जोशी, अरुण जोशी, भगवान सिंह नेगी, लाल सिंह, भजन सिंह, पूरण बिष्ट, नितिन बिष्ट, दीपू कोरंगा, पंचम सिंह, सुरजीत चंदेल, अतुल त्यागी, प्रदीप, जमन सिंह, शोवन सिंह, बलदेव सिंह, सुखवंत सिंह, भगवान सिंह गुड्डू, ग्राम प्रधान रोहित, ग्राम प्रधान विनोद सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान साजिद, ग्राम प्रधान जगवीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Also Click : सतना में अडानी ग्रुप के वॉक-इन इंटरव्यू में हजारों बेरोजगारों की भीड़, छत से कूदकर अंदर घुसने की कोशिश, अव्यवस्था से हालात बेकाबू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow