Bajpur : बजट 2026 में गरीब और मध्यम वर्ग को महंगाई से कोई राहत नहीं: यशपाल आर्य

उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग 13 प्रतिशत पर अटकी हुई है, कोई पुनरुद्धार रणनीति नहीं है। मेक इन इंडिया कहां है। युवाओं के लिए रोजगार या महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की कोई गंभीर

Feb 1, 2026 - 22:20
 0  4
Bajpur : बजट 2026 में गरीब और मध्यम वर्ग को महंगाई से कोई राहत नहीं: यशपाल आर्य
Bajpur : बजट 2026 में गरीब और मध्यम वर्ग को महंगाई से कोई राहत नहीं: यशपाल आर्य

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर। उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 देश की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों का कोई समाधान नहीं देता। उन्होंने कहा कि मिशन मोड अब चुनौती का रास्ता बन गया है और रिफॉर्म एक्सप्रेस किसी रिफॉर्म स्टेशन पर नहीं रुकती। नतीजा यह है कि कोई स्पष्ट नीति दृष्टि नहीं है और कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति भी नहीं दिखती। यशपाल आर्य ने कहा कि किसान अभी भी सही कल्याणकारी मदद या आय सुरक्षा योजना का इंतजार कर रहे हैं। असमानता ब्रिटिश काल से भी ज्यादा बढ़ गई है, लेकिन बजट में इसका जिक्र तक नहीं है। एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अल्पसंख्यक समुदायों के लिए कोई सहायता नहीं दी गई। वित्त आयोग की सिफारिशों का और अध्ययन जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं लगता कि वे वित्तीय संकट में फंसी राज्य सरकारों को कोई राहत देंगी। संघवाद इसका शिकार हो गया है।

उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग 13 प्रतिशत पर अटकी हुई है, कोई पुनरुद्धार रणनीति नहीं है। मेक इन इंडिया कहां है। युवाओं के लिए रोजगार या महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की कोई गंभीर योजना नहीं है। पिछली इंटर्नशिप और स्किल डेवलपमेंट योजनाओं का क्या नतीजा निकला। निर्यात में गिरावट, टैरिफ जोखिम, व्यापार घाटा और घटते वैश्विक हिस्से पर कोई जवाब नहीं। गिरते रुपये के लिए कोई योजना है। गरीब और मध्यम वर्ग को महंगाई से कोई राहत नहीं मिली, बचत घट रही है, कर्ज बढ़ रहा है, वेतन स्थिर है। उपभोक्ता मांग बढ़ाने का कोई विचार क्यों नहीं है। निजी निवेश में भरोसा नहीं दिखता, एफडीआई और वेतन ठहराव को नजरअंदाज किया गया। सिर्फ छोटे बदलाव क्यों, कोई संरचनात्मक सुधार क्यों नहीं। इंफ्रास्ट्रक्चर में वादे दोहराए गए लेकिन डिलीवरी गायब है। शहर अभी भी रहने लायक नहीं हैं। स्मार्ट सिटी या रहने योग्य शहर कब मिलेंगे। सामाजिक सुरक्षा और कल्याण पर कोई महत्वपूर्ण घोषणा नहीं हुई। मनरेगा की जगह नई योजना के लिए आवंटन पर एक शब्द भी नहीं। यशपाल आर्य ने कहा कि यह बजट कोई समाधान नहीं देता, यहां तक कि नीति की कमी छिपाने के लिए नारे भी नहीं हैं।

Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow