Mussoorie : मसूरी में किराए के कमरे में लगी आग से दिल्ली निवासी युवक की जिंदा जलकर मौत
शाम को कमरे से धुआं उठता देख लोगों ने मकान मालिक को सूचना दी। दरवाजा खोलने पर कमरे में आग फैली हुई थी और हीटर जल रहा था। बिस्तर और अन्य सामान पूरी त
रिपोर्ट : सुनील सोनकर
मसूरी : मसूरी सिविल अस्पताल के पास संजीव गोयल के मकान में किराए के कमरे में शुक्रवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस घटना में दिल्ली के कालकाजी निवासी गौरव टुटेजा (47 वर्ष) की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक गौरव टुटेजा पुत्र देशपाल टुटेजा पिछले करीब दो सप्ताह से इस मकान के कमरे में किराए पर रह रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने एक-दो दिन पहले ही कमरे के लिए रूम हीटर खरीदा था।
शाम को कमरे से धुआं उठता देख लोगों ने मकान मालिक को सूचना दी। दरवाजा खोलने पर कमरे में आग फैली हुई थी और हीटर जल रहा था। बिस्तर और अन्य सामान पूरी तरह जल चुका था। गौरव टुटेजा हीटर के पास जली हालत में जमीन पर पड़े मिले। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक गौरव की मौत हो चुकी थी।
प्राथमिक जांच में आग रूम हीटर से लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मृतक के परिवार को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया है। पुलिस आग लगने के सटीक कारणों की गहन जांच कर रही है।
Also Click : Prayagraj : माघ मेले में मकर संक्रांति स्नान पर्व पर उठी आस्था की लहर, 1 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई पुण्य की डुबकी
What's Your Reaction?









