Mussoorie : मसूरी में वीर बाल दिवस पर साहिबजादों के बलिदान को श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस देश के इतिहास में अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान की स्मृति का प्रतीक है। गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों ने छोटी उम्र में

By INA News Desk
Dec 26, 2025 - 21:26
44 Views
Mussoorie : मसूरी में वीर बाल दिवस पर साहिबजादों के बलिदान को श्रद्धांजलि
Mussoorie : मसूरी में वीर बाल दिवस पर साहिबजादों के बलिदान को श्रद्धांजलि

रिपोर्ट : सुनील सोनकर

मसूरी के ग्रीन चौक में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। उन्होंने सिख धर्म के अमर शहीद साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। गणेश जोशी ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद उधम सिंह की जयंती पर भी उन्हें याद किया और कहा कि उनका बलिदान भारत की आजादी के संघर्ष का प्रेरक अध्याय है।उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस देश के इतिहास में अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान की स्मृति का प्रतीक है। गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों ने छोटी उम्र में जिस वीरता, धैर्य और आत्मबल का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए अमिट प्रेरणा है। साहिबजादों का बलिदान यह सिखाता है कि राष्ट्र, धर्म और मानव मूल्यों की रक्षा के लिए उम्र नहीं बल्कि दृढ़ संकल्प और साहस जरूरी होता है।गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने के फैसले को ऐतिहासिक कदम बताया और इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाएं। ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, संस्कार और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में प्रदर्शनी के जरिए साहिबजादों के बलिदान और शौर्य की गाथा को जीवंत रूप में दिखाया गया, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

Also Click : Hardoi : जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में फ्रॉस्टी फिएस्टा कार्निवल का भव्य आयोजन, बच्चों ने बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement