कन्नौज आईएनए न्यूज़: हाइप्रोफ़ाइल नवाब यादव प्रकरण में उसके भाई नीलू ने विशेष पॉस्को कोर्ट में समर्पण किया।

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नवाब यादव आरोपी बना तो नीलू ने प्रलोभन देकर पीड़िता और उसकी बुआ से बयान बदलवाये। इसके लिये उस पर 4 लाख रुपये बुआ के खाते में ट्रांसफर...

Sep 3, 2024 - 15:21
592 Views
कन्नौज आईएनए न्यूज़: हाइप्रोफ़ाइल नवाब यादव प्रकरण में उसके भाई नीलू ने विशेष पॉस्को कोर्ट में समर्पण किया।

रिपोर्ट- रईस खान 

कन्नौज के बहुचर्चित और हाइप्रोफ़ाइल नवाब यादव प्रकरण में आज उसके भाई नीलू ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। पुलिस की 12 टीमों को चकमा दे नीलू ने विशेष पॉस्को कोर्ट में समर्पण किया। उसके वक़ील ने पुलिस पर झूठा फंसाने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ एसपी का कहना है की अब मामले में चार्जशीट दाखिल कर फास्टट्रैक कोर्ट के जरिये जल्द से जल्द सजा दिलाने कि कोशिश की जाएगी।

       
कन्नौज पुलिस के मुताबिक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जब बड़ा भाई नवाब सिंह यादव आरोपी बना तो नीलू ने प्रलोभन देकर पीड़िता और उसकी बुआ से बयान बदलवाये। इसके लिये उस पर 4 लाख रुपये बुआ के खाते में ट्रांसफर करने का आरोप भी हैं। 12 अगस्त को वह पूरी कोशिश में लगा रहा की पीड़िता कोर्ट में बयान न दे पाये। इसमें वह कामयाब भी रहा था, लेकिन 13 को किशोरी के माता पिता के आने के बाद उसका सारा खेल बिगड़ गया और बुआ व नीलू भी मामले में आरोपी बन गये। बुआ नवाब के साथ सह आरोपी बना दी गयी तो नीलू पर साक्ष्यों से छेड़छाड़, प्रलोभन देकर बयान बदलवाने व सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी ने 25 हजार का ईनाम घोषित कर रखा था। पुलिस की 12 टीमें लगातार उसे तलाश कर रही, लेकिन उन्हें कामयाबी नही मिली। आज पुलिस को चकमा दे नीलू ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। उसके वक़ील राकेश तिवारी का कहना है कि पुलिस ने उसे झूठा फंसाया है। साथ ही घोषित ईनाम कि मांग भी वक़ील ने पुलिस से की है।      

इसे भी पढ़ें:- बिजनौर आईएनए न्यूज़: नहर की झाल में फंसा पड़ा 5 वर्ष एक बच्चे का मिला शव, पुलिस ने निकाला।

वहीं इस मामले में पुलिस अपनी जीत मान रही है। एसपी कन्नौज का कहना है कि पुलिस के बढ़ते दबाव कर कारण ही नीलू में सरेंडर किया है। वह जल्द ही इस पूरे मामले में चार्जशीट दाखिल कर फास्टट्रैक कोर्ट में ले जाने और जल्द आरोपियों को सजा दिलवाने की बात कह रहे हैं।       

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow