बिजनौर आईएनए न्यूज़: नहर की झाल में फंसा पड़ा 5 वर्ष एक बच्चे का मिला शव, पुलिस ने निकाला। 

एक मासूम बच्चे की लाश मिलने से हड़कंप मच गया । सूचना पाकर पहुंची हीमपुर दीपा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मासूम बच्चे की लाश को नहर से बाहर निकलवाया...

Sep 3, 2024 - 15:04
104 Views
बिजनौर आईएनए न्यूज़: नहर की झाल में फंसा पड़ा 5 वर्ष एक बच्चे का मिला शव, पुलिस ने निकाला। 

बिजनौर। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्चे की लाश मिलने से हड़कंप मच गया । सूचना पाकर आनन फानन में पहुंची हीमपुर दीपा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मासूम बच्चे की लाश को नहर से बाहर निकलवाया । जिसके बाद उच्चाधिकारियों द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। 

इसे भी पढ़ें:- हरदोई में नियम विरुद्ध भूमि का पट्टा करने पर 2 PCS अफ़सर निलंबित, PCS स्वाति शुक्ला ADM न्यायिक फरुखाबाद सस्पेंड।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम मुंढाल स्थित बड़ी नहर में एक चार - पांच वर्षीय मासूम बच्चे का शव तैरता मिला जिसे देख ग्रामीणो द्वारा सुबह करीब सवा सात बजे पुलिस को सूचना दी गई । आनन फानन में हीमपुर दीपा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया । उधर फील्ड यूनिट भी घटनास्थल पर पहुंची और शव की जांच करने लगी । बताया जाता है कि मृतक बच्चे के शरीर पर कोई चोट का निशान मौजूद नही था जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चा खेल खेल में बहा होगा । उधर सीओ चांदपुर व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पा देवी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

रिपोर्ट दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow