बिजनौर आईएनए न्यूज़: बुजुर्ग महिला के साथ धक्का मुक्की में महिला की मौत, जाने पूरा मामला। 

By INA News Desk
Aug 26, 2024 - 16:12
54 Views
बिजनौर आईएनए न्यूज़: बुजुर्ग महिला के साथ धक्का मुक्की में महिला की मौत, जाने पूरा मामला। 

बिजनौर के किरतपुर इलाके में डायल 112 पुलिस पर रजिया 55 वर्ष बुजुर्ग महिला के साथ धक्का मुक्की का आरोप लगा है,जहा पर महिला की मौत हो गई है।  सूचना मिलते ही सिओ सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल मे जुट गई।

दरअसल आपको बता दे जनपद बिजनौर के किरतपुर इलाके के गांव खटाई निवासी नसीम के पुत्र मोहम्मद अजीम ने मीडिया को बताया की वो सुबहा जंगल गया हुआ था ल,बाकी भाई उसके बाहर रहते है। घर पर उसकी मां रजिया और फरहाना अकेली थी इस दौरान 112 पुलिस उसके घर आई और बोली की हमे मुखबिर के द्वारा खबर मिली है की आपके घर मे मीट रखा हुआ है। जिस पर घर मे मौजूद सास बहू ने पुलिस से घर मे मीट ना होने को बोला फिर भी पुलिस ने घर का कोना कोना छान मारा लेकिन उन्हें कुछ नही मिला। वही पुलिस की धक्का मुक्की से अजीम की मां रजिया की हालत बिगड़ गई।

इसे भी पढ़ें:- मथुरा आईएनए न्यूज़: जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे सीएम योगी- सीएम ने कान्हा का किया दर्शन-पूजन, चरणों में निवेदित की श्रद्धा।

जिसको आनन फानन मे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहा पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया सूचना मिलते ही सिओ नजीबाबाद देश दीपक सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच मे जुट गए। उधर इस खबर से गांव मे हड़कंप मच गया गुस्साए परिजन और गांव वाले 112 पुलिस के खिलाफ कार्यवाही करने को लेकर किरतपुर थाने पहुंचे और कार्यवाही  की मांग की। वही एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया कि थाना किरतपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खटाई में यू0पी0-112 पर गोकशी की भ्रामक सूचना पर पीआरवी / स्थानीय पुलिस तलाशी हेतु मौके पर पहुंची थी, जिसके कुछ समय पश्चात 55 वर्षीय महिला जो सांस की बीमारी से ग्रसित थी तथा देहरादून में इलाज चल रहा था, की मृत्यु हो गयी । मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

रिपोर्ट दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow