कन्नौज न्यूज़: मंत्री असीम अरुण के साथ तीनों विधायकों ने जनता की समस्याओं को लेकर अफसरों के साथ की बैठक ।

By INA News Desk
Jun 13, 2024 - 11:37
85 Views
कन्नौज न्यूज़: मंत्री असीम अरुण के साथ तीनों विधायकों ने जनता की समस्याओं को लेकर अफसरों के साथ की बैठक ।
Advertisement
Advertisement

कन्नौज। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कन्नौज में भाजपा ने जनता की समस्याओं पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। खासकर मंत्री असीम अरुण सहित जिले के तीनों विधायकों ने जनता की समस्याओं को लेकर अफसरों के साथ बैठक कर समाधान की रणनीति बनाने शुरू कर दिया है।

कलेक्ट्रेट परिसर में तीनों विधायकों सहित जीके के सभी ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन और जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में बिजली कटौती को लेकर भाजपा नेताओं ने अफसरों के साथ मंथन किया। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि बिजली केनधुनिकीकर्ण का काम जारी है एक हफ्ते में समस्या का समाधान हो जाएगा।

भाजपा के लिये दो माह से बिजली कटौती एक बड़ी समस्या बनी हुई है। चुनाव में जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीण इलाकों में भाजपा नेताओं को किसानों और जनता के विरोध का सामना भी करना पड़ा था। कन्नौज में भाजपा के हारने की एक बड़ी वजह बिजली कटौती को भी माना जा रहा है।

अब चुनाव आचार संहिता खतम होते ही भाजपा नेताओं ने बिजली समस्या को लेकर अफसरों की क्लास लगाना शुरू किया हैं। मंत्री असीम अरुण ने बैठक में बिजली की दुर्दशा का कारण जाना और एक हफ्ते में कमियां दूर कर बिजली सप्लाई ठीक करने के निर्देश दिये हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement