Ayodhya News: पूर्व मंत्री के आवास पहुंचे अखिलेश यादव दिया उनके पुत्र शत्रुंजय को आशीर्वाद। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि शत्रुंजय के उज्जवल भविष्य की कामना ....

Oct 18, 2024 - 18:31
80 Views
Ayodhya News: पूर्व मंत्री के आवास पहुंचे अखिलेश यादव दिया उनके पुत्र शत्रुंजय को आशीर्वाद। 

अयोध्या। बृहस्पतिवार शाम पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन के लखनऊ आवास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहुंचकर उनके पुत्र शत्रुंजय को आशीर्वाद दिया। उनके साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी भी मौजूद थे।

Also Read- Lucknow News: जीरो टॉलरेंस- साढ़े सात साल में 80 हजार से अधिक अपराधियों को मिली गुनाहों की सजा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके आवास लगभग एक घंटा रुके , पूर्व मंत्री पवन पांडे की पत्नी बेटी गौरी ने शाल ओढ़ाकर व बुके देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि शत्रुंजय के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट के अनुसार इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव/प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन, अति पांडे , पंकज पांडे,गौरी, संजीत सिंह इत्यादि लोग मौजूद थे।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow