मिल्कीपुर चुनाव पर घमासान- पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने सपा सांसद पर लगाए गंभीर आरोप। 

बाबा गोरखनाथ का कहना है कि सपा सांसद जनता को गुमराह...

Oct 18, 2024 - 18:39
54 Views
मिल्कीपुर चुनाव पर घमासान- पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने सपा सांसद पर लगाए गंभीर आरोप। 

अयोध्या: मिल्कीपुर क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस बीच पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बाबा गोरखनाथ का कहना है कि सपा सांसद जनता को गुमराह कर रहे हैं और मिल्कीपुर में चुनाव नहीं करवाना चाहते।

बाबा गोरखनाथ ने दावा किया कि जब वह हाईकोर्ट में अपनी याचिका वापस लेने के लिए गए, तो सपा की ओर से एक दर्जन अधिवक्ता विरोध में पेश हुए और अगली तारीख लेने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सपा सांसद अवधेश प्रसाद क्षेत्र में झूठा प्रचार कर रहे हैं कि भाजपा चुनाव नहीं चाहती। गोरखनाथ ने सवाल उठाया, "अगर मैं चुनाव नहीं चाहता तो कोर्ट से अपनी अर्जी उठाने के लिए क्यों जाता?"पूर्व विधायक का कहना है कि सपा को मालूम है कि वह इस उपचुनाव में हार जाएगी, इसलिए वह चुनाव नहीं करवाना चाहती। बाबा गोरखनाथ ने जनता से अपील की कि वे फैसला करें कि भाजपा चुनाव नहीं चाहती या सपा इसमें बाधा डाल रही है।

Also Read- Ayodhya News: चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव की तारीख घोषित करने के बाद मिल्कीपुर की चुनाव तारीख नजारत।

बाबा गोरखनाथ के इन आरोपों से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। इस बीच, सपा की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों के बीच बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है, जिससे आने वाले दिनों में यह मामला और गरमाने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow