Hathras : हाथरस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्यक्रम
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और जिला पंचायत हाथरस की अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर और पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारंभ किया। उ
केनरा बैंक आरसेटी सासनी में स्वरोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर
हाथरस जिले के सासनी-जलेसर रोड स्थित गांव किशनगढ़ी में केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर महिलाओं को आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और जिला पंचायत हाथरस की अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर और पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारंभ किया। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम उन्हें आगे बढ़ने का मौका देते हैं।
कार्यक्रम में प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन केनरा बैंक आरसेटी के निदेशक सुनील कुमार झा ने किया। उन्होंने बताया कि संस्थान ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम कर रहा है। इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारी, प्रशिक्षणार्थी महिलाएं और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्त हुआ।
Also Click : Lucknow : पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए नई नीति को योगी कैबिनेट की मंजूरी
What's Your Reaction?











