Hathras : हसायन सीएचसी में नवजात की मौत, पिता ने जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग

कानऊ गांव निवासी मनोज कुमार शर्मा ने शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी रश्मि को प्रसव के लिए हसायन सीएचसी ले गए थे। अस्पताल के शौचालय गंदे थे और पानी

Mar 11, 2026 - 21:40
 0  3
Hathras : हसायन सीएचसी में नवजात की मौत, पिता ने जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग
बदहाल अवस्था में पड़ा जनरेटर

अस्पताल में बिजली, शौचालय और साफ-सफाई की कमी, नर्स की लापरवाही का आरोप

हाथरस जिले के हसायन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी और स्वास्थ्य कर्मियों की कथित लापरवाही से एक नवजात की मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कानऊ गांव निवासी मनोज कुमार शर्मा ने शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी रश्मि को प्रसव के लिए हसायन सीएचसी ले गए थे। अस्पताल के शौचालय गंदे थे और पानी की व्यवस्था ठीक नहीं थी। प्रसव पीड़ा के दौरान नर्स सोती हुई मिली। कई बार जगाने पर भी उसने उपचार करने के बजाय अभद्र व्यवहार किया।

सुबह करीब 7 बजे बच्चे के जन्म के बाद उसकी सांसें कमजोर पड़ने लगीं। डॉक्टरों ने हीटिंग की जरूरत बताई लेकिन अस्पताल में बिजली नहीं थी और जनरेटर की व्यवस्था भी नहीं थी। मनोज कुमार ने उच्च अधिकारियों को फोन करने पर बिजली की व्यवस्था हुई। बाद में बच्चे की गंभीर हालत देख अस्पताल ने उसे हाथरस रेफर किया। वहां से अलीगढ़ के निजी अस्पताल और फिर उच्च केंद्र भेजा गया। अंततः खुर्जा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई।

मनोज कुमार ने जिलाधिकारी से मांग की है कि हसायन सीएचसी में जनरेटर, स्वच्छ शौचालय, बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि अन्य परिवारों को ऐसी पीड़ा न झेलनी पड़े। साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो।

Also Click : Lucknow : पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए नई नीति को योगी कैबिनेट की मंजूरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow