Lucknow : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सी०एस०आई० एजुकेशनल सोसाइटी की कार्यकारी समिति की बैठक सम्पन्न

उन्होंने कहा कि स्कूल में उत्तर प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मॉडल के रूप में विकसित किए जाएं जहां शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल, संस्कृति, मूल्य शिक्षा एवं अतिरिक्त गतिविधियां संतु

Mar 11, 2026 - 21:38
 0  7
Lucknow : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सी०एस०आई० एजुकेशनल सोसाइटी की कार्यकारी समिति की बैठक सम्पन्न
Lucknow : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सी०एस०आई० एजुकेशनल सोसाइटी की कार्यकारी समिति की बैठक सम्पन्न

लखनऊ : प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी.गोयल की अध्यक्षता में सी०एस०आई० एजुकेशनल सोसाईटी की कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मुख्य सचिव ने कहा कि संस्कृति स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि निजी क्षेत्र के स्कूलों की फीस की तुलना में विद्यालय की फीस एवं ट्रांसपोर्टेशन चार्ज की दरें कम रखी जाएं, जिससे अधिक संख्या में छात्र इन स्कूलों में प्रवेश ले सकें।
उन्होंने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल-कूद एवं एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज को विशेष महत्व देने पर बल दिया। फुटबॉल, वॉलीबॉल, स्केटिंग, क्रिकेट, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस आदि खेल गतिविधियों को विकसित एवं प्रोत्साहित करने के उन्होंने निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय में स्पोर्ट्स वेंडर की व्यवस्था, कैंटीन संचालन के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्कूल में उत्तर प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मॉडल के रूप में विकसित किए जाएं जहां शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल, संस्कृति, मूल्य शिक्षा एवं अतिरिक्त गतिविधियां संतुलित रूप से उपलब्ध हों। बैठक में सी०एस०आई० एजुकेशनल सोसाईटी के समक्ष उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण/कोषाध्यक्ष सी०एस०आई० एजुकेशनल सोसाईटी द्वारा संस्कृति स्कूल के निर्माण एवं विकास के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया गया। स्कूल में 5 ब्लाक के अन्तर्गत 66 क्लास रूम, आडिटोरियम, लेबोरेटरी एवं स्पोर्टस फैसिलिटी उपलब्ध है तथा कुल 2640 छात्रों की क्षमता है। स्कूल के पास स्वंय की 02 बसें भी है। स्कूल में विश्वस्तरीय साईंस लैब, ए०आई० लैब एवं कम्प्यूटर लैब की स्थापना की गयी है। गत वर्षों की अपेक्षाकृत अप्रत्याशित वृद्धि के साथ वर्तमान में लगभग 300 छात्रों द्वारा प्रवेश लिया जा चुका है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग पी0गुरु प्रसाद, प्रमुख स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव अमृता सोनी, सचिव खेल सुहास एल०वाई०, सचिव आईएएस एसोसिएशन डॉ0 बलकार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow : पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए नई नीति को योगी कैबिनेट की मंजूरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow