Hathras News: हाथरस नगर पालिका में दिव्यांगजनों के लिए लगेगी लिफ्ट, शासन ने डीएम से मांगी एक्शन रिपोर्ट
हाथरस नगर पालिका कार्यालय के प्रथम तल पर दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने डीएम से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।
हाथरस नगर पालिका परिषद के कार्यालय तक पहुंचने में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को होने वाली दिक्कतों का मामला अब शासन तक पहुंच गया है। राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आवश्यक कदम उठाने और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है।
शिकायत में बताया गया था कि नगर पालिका कार्यालय भवन के प्रथम तल पर स्थित होने के कारण व्हीलचेयर का इस्तेमाल करने वाले दिव्यांगजनों, चलने-फिरने में असमर्थ लोगों और बुजुर्ग नागरिकों को सीढ़ियों के जरिए ऊपर जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसे दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम और सुगम भारत अभियान के प्रावधानों के विपरीत बताते हुए कार्यालय में जल्द से जल्द लिफ्ट और अन्य सुगम सुविधाएं स्थापित करने की मांग की गई थी। इस संबंध में उच्च स्तर पर ईमेल के माध्यम से भी गुहार लगाई गई थी, जिसके बाद अब शासन स्तर से निर्देश जारी होने से जरूरतमंद नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
Also Click : Lucknow: प्रदेश में बाढ़ राहत अभियान तेज, प्रभावित परिवारों तक पहुंच रहीं जरूरी राहत सामग्री
What's Your Reaction?







