Hathras : रूदायन में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद, स्वास्थ्य विभाग ने चलाया टीकाकरण अभियान

टीम ने विभिन्न बूथों और घर-घर जाकर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक दी। अभिभावकों को नियमित टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि पांच वर्ष तक के

Mar 11, 2026 - 21:43
 0  8
Hathras : रूदायन में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद, स्वास्थ्य विभाग ने चलाया टीकाकरण अभियान
दवा पिलाती स्वास्थ्य विभाग की टीम

हाथरस जिले के रूदायन गांव में बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया गया। दुष्यंत सीएससी और जनसेवा केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा पिलाई।

टीम ने विभिन्न बूथों और घर-घर जाकर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक दी। अभिभावकों को नियमित टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि पांच वर्ष तक के हर बच्चे को यह दवा पिलाना जरूरी है ताकि क्षेत्र को बीमारियों से पूरी तरह मुक्त रखा जा सके। अभियान में उन परिवारों तक भी पहुंच बनाई गई जो जागरूकता की कमी से बूथ पर नहीं आते थे।

स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य कोई भी बच्चा छूटे नहीं का संकल्प पूरा करना है। गांव के प्रधान और गणमान्य नागरिकों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे बच्चों के बेहतर भविष्य और सेहत के लिए समय पर सभी टीके लगवाएं। इस दौरान एएनएम ममता, आशा कार्यकर्ता मधु देवी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमा देवी मौजूद रहीं।

Also Click : Lucknow : पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए नई नीति को योगी कैबिनेट की मंजूरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow