Hathras Police Action: मिलावटी देशी शराब और 500 ग्राम यूरिया के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं 5 मुकदमे

हाथरस गेट पुलिस ने ग्रीन वैली कॉलोनी में छापेमारी कर पांच लीटर मिलावटी देशी शराब और 500 ग्राम यूरिया के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानें पूरा मामला।

By INA News Desk
Nov 12, 2026 - 22:06
9 Views
Hathras Police Action: मिलावटी देशी शराब और 500 ग्राम यूरिया के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं 5 मुकदमे
Advertisement
Advertisement

हाथरस: जिले में जहरीली और मिलावटी शराब की बिक्री रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाथरस गेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से पांच लीटर मिलावटी देशी शराब और 500 ग्राम यूरिया बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रमनपुर स्थित ग्रीन वैली कॉलोनी में छापेमारी की। इस दौरान मौके से मोहल्ला नगर निवासी हाकिम उर्फ अकील उर्फ भरी को दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से शराब तैयार करने और उसकी तीव्रता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला आधा किलो यूरिया और पांच लीटर मिलावटी देशी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 274 और आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड की जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपी पुराना अपराधी है और उस पर पहले से ही चोरी, मारपीट, जुआ अधिनियम और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों के पांच मुकदमे दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना और थाना हाथरस गेट की पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें : Crime News Hardoi: विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पति गिरफ्तार, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement