Hathras : जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने की बैठक, नकलविहीन और सुव्यवस्थित परीक्षा पर जोर

जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा दोनों दिनों में दो पालियों में होगी। प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता इसे नकलविहीन और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है। परीक्षा केंद्रों पर रोशनी, पेयज

Mar 11, 2026 - 21:45
 0  6
Hathras : जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने की बैठक, नकलविहीन और सुव्यवस्थित परीक्षा पर जोर
तैयारियों की समीक्षा बैठक लेते जिलाधिकारी अतुल वत्स

हाथरस जिले में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा हुई।

जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा दोनों दिनों में दो पालियों में होगी। प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता इसे नकलविहीन और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है। परीक्षा केंद्रों पर रोशनी, पेयजल, फर्नीचर, स्वच्छ शौचालय, सीसीटीवी कैमरे और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेनबसेरों की व्यवस्था और प्रमुख चौराहों पर रूट चार्ट लगाने को कहा गया।

सुरक्षा के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने और मोबाइल फोन व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए। जनपद में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 3360 परीक्षार्थी शामिल होंगे और चार पालियों में कुल 13440 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी पुलिस, ट्रैफिक पुलिस अधिकारी, थानाध्यक्ष और परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow : पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए नई नीति को योगी कैबिनेट की मंजूरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow