Hathras : हाथरस के साहित्यकार सेवक हाथरसी को “यथार्थ हुस्न” के लिए कनाडा से कॉपीराइट प्रमाणपत्र मिला
आईपी केयर लॉ फर्म के मैनेजिंग पार्टनर एडवोकेट दीपक शर्मा ने इसे साहित्य जगत के लिए गर्व की बात बताया। कहा कि यह उपलब्धि भारतीय लेखकों को वैश्विक स्तर पर नई प्रेर
रचना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी सुरक्षा प्राप्त
हाथरस के प्रसिद्ध साहित्यकार सेवक हाथरसी को अपनी पुस्तक “यथार्थ हुस्न” के लिए कनाडा सरकार के बौद्धिक संपदा विभाग से कॉपीराइट प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। प्रमाणपत्र के अनुसार यह एक साहित्यिक कृति है जिसका पहला प्रकाशन हाथरस, उत्तर प्रदेश में हुआ था। लेखक और स्वामी के रूप में सेवक हाथरसी का नाम दर्ज है। यह प्रमाणपत्र रचना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विधिक सुरक्षा प्रदान करता है।
आईपी केयर लॉ फर्म के मैनेजिंग पार्टनर एडवोकेट दीपक शर्मा ने इसे साहित्य जगत के लिए गर्व की बात बताया। कहा कि यह उपलब्धि भारतीय लेखकों को वैश्विक स्तर पर नई प्रेरणा देगी।
सेवक हाथरसी ने इसे भारतीय साहित्य की वैश्विक पहचान बताया। कहा कि प्रमाणपत्र उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ भारतीय लेखन की गरिमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करता है।
Also Click : Lucknow : पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए नई नीति को योगी कैबिनेट की मंजूरी
What's Your Reaction?











