Hardoi : स्ट्रांग रूम गार्ड ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए गये उप निरीक्षक, पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित

जिले के रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक नागरिक पुलिस पन्ना लाल सोनी (पीएनओ 152352721) को कलेक्ट्रेट स्थित पंचायत चुनाव कार्यालय में बने स्ट्रांग रू

Mar 11, 2026 - 22:27
31 Views
Hardoi : स्ट्रांग रूम गार्ड ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए गये उप निरीक्षक, पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित
Hardoi : स्ट्रांग रूम गार्ड ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए गये उप निरीक्षक, पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित

हरदोई जिले के रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक नागरिक पुलिस पन्ना लाल सोनी (पीएनओ 152352721) को कलेक्ट्रेट स्थित पंचायत चुनाव कार्यालय में बने स्ट्रांग रूम की गार्ड ड्यूटी के दौरान चेकिंग में अनुपस्थित पाया गया। ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने के कारण पुलिस अधीक्षक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच शुरू की गई है।

जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी के प्रति उदासीनता या शिथिलता न बरते। ऐसा करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : Lucknow : पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए नई नीति को योगी कैबिनेट की मंजूरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow