Sambhal News: 8 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों का धरना, 8 अक्टूबर से ऑनलाइन काम का बहिष्कार; 24 से जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर शनिवार को लेखपालों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर एक
उवैस दानिश, सम्भल
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर शनिवार को लेखपालों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। लेखपाल संघ के अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर पिछले करीब 10 वर्षों से लगातार शासन-प्रशासन के सामने आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है।
लेखपालों की प्रमुख मांगों में ग्रेड पे 2800 किए जाने, भत्तों में बढ़ोतरी, अंतर-मंडलीय स्थानांतरण, समय से डीपीसी लागू करने और वेतन विसंगति दूर करने समेत आठ मांगें शामिल हैं। अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। 8 अक्टूबर से सभी ऑनलाइन कार्यों का पूरी तरह बहिष्कार किया जाएगा। 10 अक्टूबर को काली पट्टी बांधकर समाधान दिवस में कार्य किया जाएगा। 12 अक्टूबर को तहसील और जिला मुख्यालय पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसके बाद 14 अक्टूबर को मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी और 17 से 23 अक्टूबर तक प्रत्येक तहसील पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बावजूद मांगें नहीं मानी गईं तो 24 अक्टूबर से जिलेभर के लेखपाल जिला स्तर पर धरना देंगे। लेखपाल संघ ने साफ किया है कि मांगों के समाधान तक आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
Also Read- BRICS Summit: 3 दिन में 15 द्विपक्षीय बैठकें, पीएम मोदी के कूटनीतिक एजेंडे में छाया रहा ग्लोबल साउथ
What's Your Reaction?