Sambhal: तहसील परिसर में लेखपालों का धरना, एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में जताया आक्रोश

एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर सम्भल तहसील परिसर में लेखपालों ने एक दिवसीय

Aug 22, 2026 - 13:48
37 Views
Sambhal: तहसील परिसर में लेखपालों का धरना, एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में जताया आक्रोश

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर सम्भल तहसील परिसर में लेखपालों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। लेखपालों ने आरोप लगाया कि अयोध्या में लेखपाल को गलत तरीके से फंसाकर कार्रवाई की गई, जिसका प्रदेशभर में विरोध किया जा रहा है।

जिला मंत्री मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि लेखपाल ग्राम सचिवालय में शासन की मंशा के अनुरूप काम कर रहे हैं। उनका आरोप है कि अयोध्या की घटना में डिजिटल कैमरे की रिकॉर्डिंग में भी लेखपाल के हाथ में पैसे दिखाई नहीं दे रहे, इसके बावजूद उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ा। लेखपाल संघ ने कहा कि भ्रष्टाचार का वे पूरी तरह विरोध करते हैं, लेकिन किसी लेखपाल को गलत तरीके से फंसाकर गिरफ्तारी करना उचित नहीं है। उनका कहना है कि ऐसी कार्रवाई से लेखपाल के साथ-साथ उसके पूरे परिवार पर भी असर पड़ता है। मुकेश शर्मा ने कहा कि अगर कोई लेखपाल वास्तव में दोषी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन गलत तरीके से फंसाने की कार्रवाई का विरोध जारी रहेगा। फिलहाल धरना एक दिन के लिए है और प्रदेश संगठन से मिलने वाले अगले निर्देश के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Also Read- Rahul Gandhi Mallikarjun Kharge Skip Independence Day: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के समारोह में नहीं दिखे राहुल गांधी और खरगे, जानें वजह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow