Deoband News: मजदूर की मौत पर देवबंद कोतवाली में भीम आर्मी का प्रदर्शन, हत्या का आरोप

देवबंद के नगली नूर गांव में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर परिजनों और भीम आर्मी ने कोतवाली में धरना देकर निष्पक्ष जांच की मांग की।

Aug 11, 2026 - 21:54
6 Views
Deoband News: मजदूर की मौत पर देवबंद कोतवाली में भीम आर्मी का प्रदर्शन, हत्या का आरोप

देवबंद क्षेत्र के नगली नूर गांव निवासी मजदूर मनोज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना से आक्रोशित परिजनों, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देर रात देवबंद कोतवाली पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। परिजनों ने पैसों के लेन-देन के विवाद में मारपीट का आरोप लगाते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग रखी।

मृतक की अचानक तबीयत बिगड़ने और खून की उल्टियां होने के बाद मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि पैसे के लेन-देन को लेकर दो लोगों ने मनोज के साथ मारपीट की थी, जिससे उसके शरीर में अंदरूनी चोट आई और उसकी जान चली गई। अंतिम संस्कार के बाद परिजन और संगठन से जुड़े कार्यकर्ता कोतवाली परिसर में बैठ गए और दोषियों पर मामला दर्ज करने की मांग करने लगे।

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष शौर्य आंबेडकर और आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विकुल जवालिया ने मांग की कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारियों द्वारा दो दिन के भीतर मामले की पारदर्शी जांच कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिए जाने के बाद ही प्रदर्शन समाप्त हुआ।

प्रदर्शन में डॉ. नरेंद्र लांबा, अजब सिंह, अजीत बाबरे, रमेश राज और रविकांत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी कपिल देव ने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow