Saharanpur News: सहारनपुर नगर सीट से सपा प्रत्याशी हो सकते हैं इसरार चौधरी, बढ़ा राजनीतिक कद
सहारनपुर नगर विधानसभा सीट से सपा प्रदेश सचिव इसरार चौधरी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद जनसंपर्क तेज।
सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। हाल ही में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के सफल आयोजन के बाद समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव इसरार चौधरी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। इस आयोजन के बाद अति पिछड़े और मुस्लिम समुदाय के बीच उनकी पकड़ और राजनीतिक प्रभाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
लखनऊ में पार्टी नेतृत्व के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक के दौरान इसरार चौधरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, पार्टी हाईकमान ने उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक व राजनीतिक कार्यों की सराहना की है। इसके साथ ही उन्हें सहारनपुर नगर विधानसभा (03) क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को और अधिक गति देने और मजबूती से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि समाजवादी पार्टी नेतृत्व सहारनपुर नगर सीट से गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में उनके नाम पर गंभीरता से विचार कर रहा है। क्षेत्र में लगातार बढ़ती सक्रियता के चलते कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
इस संदर्भ में प्रतिक्रिया देते हुए इसरार चौधरी ने कहा कि वह नेतृत्व के निर्देशानुसार क्षेत्र की जनता के बीच निरंतर सक्रिय हैं। पार्टी हाईकमान का जो भी निर्णय होगा, उसका पालन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य ध्येय समाज में सौहार्द बनाए रखना, शिक्षा का प्रसार करना और समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना है।
What's Your Reaction?



