Deoband News: देवबंद में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच लोग घायल

देवबंद के मोहल्ला दुद्धा में बच्चों को शरारत करने से रोकने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। संघर्ष में लाठी-डंडे चले और पांच लोग घायल हो गए।

By INA News Desk
Aug 11, 2026 - 21:47
18 Views
Deoband News: देवबंद में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच लोग घायल

देवबंद के मोहल्ला दुद्धा में बच्चों द्वारा शरारत किए जाने से रोकने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच अचानक कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार निकल आए, जिसके बाद भीषण संघर्ष हुआ। इस घटना में कुल पांच लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। संघर्ष के दौरान एक पक्ष से आमिर और कामिल जबकि दूसरे पक्ष से मोहम्मद शमीम, मोहम्मद गुलशेर और मोहम्मद शमशेर चोटिल हुए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी रोबिल्स कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त कर ली गई है और उसी के आधार पर मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow