Ballia News: संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों का बलिया में प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
बलिया में संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों ने श्रम संहिताओं व फसलों की एमएसपी समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
Report- Syed Asif Hussain Zaidi
संयुक्त किसान मोर्चा और संयुक्त ट्रेड यूनियंस के आह्वान पर बलिया में विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। बापू भवन से शुरू होकर यह रैली रेलवे स्टेशन मार्ग से होती हुई सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चार श्रम संहिताओं को वापस लेने और फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी लागू करने की मांग उठाई।
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने के बाद प्रतिनिधियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के नेता राम कृष्ण यादव ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो यह आंदोलन और अधिक व्यापक रूप लेगा। प्रदर्शन में महिला संगठनों से जुड़ी महिलाओं सहित किसान और मजदूर संगठनों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि जनविरोधी कानूनों को वापस न लिए जाने पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन खड़ा किया जाएगा। इस आयोजन में अखिल भारतीय किसान सभा, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू), अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े अनेक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र कुमार सिंह ने की तथा संचालन अजीत सिंह ने किया। मौके पर परमात्मा नंद राय, हृदया शंकर यादव, अनूप कुमार, राम कुंवर, शिवनाथ, अशोक कुमार पांडे, लक्ष्मण यादव, लक्ष्मण पांडे, राधे श्याम यादव, मुन्ना जी, राकेश वर्मा, रघुवंश उपाध्याय, प्रमोद गौड़, नरेंद्र सिंह, शशि सिंह, गंगासागर, नथुनी और योगेश समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?



