Sambhal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का हल्ला बोल, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

सम्भल में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

Jul 22, 2026 - 15:11
18 Views
Sambhal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का हल्ला बोल, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि यह व्यापारिक समझौता देश के छोटे और मझोले किसानों के हितों के खिलाफ है और इससे भारतीय कृषि पर गंभीर असर पड़ेगा।

जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह ने कहा कि अमेरिका में किसानों को भारी सरकारी सब्सिडी और आधुनिक संसाधनों का लाभ मिलता है, जबकि भारत का छोटा किसान पहले से ही आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे में विदेशी कृषि उत्पादों के आयात से भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते का सबसे अधिक फायदा बड़े कॉर्पोरेट घरानों को होगा, जबकि किसानों और आम उपभोक्ताओं को नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को इस समझौते को तत्काल रद्द करना चाहिए और किसानों को उनकी फसलों का कानूनी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सुनिश्चित करना चाहिए। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि कॉर्पोरेट कंपनियों की नजर कृषि क्षेत्र और जमीनों पर है, जिससे भविष्य में किसानों की स्थिति और कमजोर हो सकती है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने हाल ही में छात्रों और युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की भी निंदा की और उसके विरोध में भी राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Also Read- छात्र आंदोलन पर मचा सियासी घमासान: अखिलेश ने मंत्री के इस्तीफे पर घेरा, राहुल-डिंपल-उद्धव मैदान में तो कंगना का तीखा प्रहार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow