मां पाटेश्वरी के चरणों में नतमस्तक हुए सीएम योगी, स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए की प्रार्थना

गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुप्त नवरात्र में बुधवार सुबह तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी

By INA News Desk
Jul 22, 2026 - 15:21
20 Views
मां पाटेश्वरी के चरणों में नतमस्तक हुए सीएम योगी, स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए की प्रार्थना
गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , गुप्त नवरात्रि में बुधवार सुबह तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन करते हुए
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन
  • सीएम ने मां के चरणों में झुकाया शीश, स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए की प्रार्थना
  • मंदिर की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, लोगों का अभिवादन किया स्वीकार, स्नेह के साथ बच्चों को दी चॉकलेट
  • गोरक्षपीठाधीश्वर योगी ने गोशाला में गुड़-हरा चारा खिलाकर गो माता की सेवा की 

लखनऊ/बलरामपुर: गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुप्त नवरात्र में बुधवार सुबह तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किया। उन्होंने मां की आरती उतारी और सुखी, स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए प्रार्थना किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को देख बच्चे उनके पास पहुंचे, जिस पर मुख्यमंत्री ने उनसे स्नेहपूर्वक बातचीत की और चॉकलेट दी। मुख्यमंत्री ने इससे पहले 6 जून को भी मां पाटेश्वरी के दर्शन किये थे। 

 
सीएम योगी मंगलवार को बहराइच और श्रावस्ती में विकास कार्यों के लोकार्पण- शिलान्यास कार्यक्रम के बाद बलरामपुर पहुंचे। उन्होंने देवीपाटन मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम किया। बुधवार सुबह दर्शन-पूजन के बाद मंदिर में आये श्रद्धालुओं का उन्होंने अभिवादन स्वीकार किया। सीएम ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व स्वच्छता की समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया। स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, संतों आदि से मुलाकात भी की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के लिए प्रस्थान किया। दर्शन-पूजन के दौरान महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी गोरखपुर के महंत रविंद्र दास जी आदि मौजूद रहे।

Also Read- Kangana Ranaut Statement: दिल्ली प्रदर्शन पर बोलीं कंगना रनौत, दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी की तारीफ की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow