Lucknow: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रूचि चौहान द्वारा रचित काव्य संग्रह ’मन के मौसम’ पुस्तक का विमोचन किया

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज बुधवार को पर्यटन भवन के सभागार में रूचि चौहान द्वारा

Jul 22, 2026 - 15:28
21 Views
Lucknow: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रूचि चौहान द्वारा रचित काव्य संग्रह ’मन के मौसम’ पुस्तक का विमोचन किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज बुधवार को पर्यटन भवन के सभागार में रूचि चौहान द्वारा रचित काव्य संग्रह ’मन के मौसम’ पुस्तक का विमोचन करते हुए लेखिका को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि काव्य संग्रह में नारी मन की कोमल भावनाओं को कविता के माध्यम से बहुत खूबसूरत ढंग से व्यक्त किया गया है। यह पुस्तक नारी समाज तथा आधी आबादी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। 

जयवीर सिंह ने कहा कि मन के मौसम काव्य संग्रह में नारी हृदय की सूक्ष्म भावनाओं, विविध अनुभूतियों तथा मिलन, वियोग, त्रासदी, शोषण के अलावा अनछुए पहलुओं को भी सरल शब्दों में व्यक्त किया गया है। लेखिका का शब्द चयन भी सराहनीय है। कहीं-कहीं भावना शब्दों के साथ बहती है। यह उनका पहला काव्य संग्रह है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनका काव्य रचना संसार और विस्तृत होगा। ’मन के मौसम’ के अलावा वह समाज में नारी से संबंधित विभिन्न विडम्बनाओं एवं संघर्ष को अपने शब्दों के माध्यम से उकेरेगी। उन्होंने पुस्तक को लोकप्रिय बनाने एवं जन-जन को प्रभावित करने की कामना की। 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि ईश्वर ने नारी को सृजन की शक्ति दी है। नारी के बिना यह संसार अधूरा है। कभी मां, कभी बहन, कभी पत्नी के रूप में उसका रोल समाज को गतिमान बनाता है। विख्यात कवि श्री पंकज प्रसून ने भी अपने विचारों के माध्यम से लेखिका रूचि चौहान का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस काव्यसंग्रह में प्रेम, विरह, संघर्ष के साथ कोमल भावनाओं को बड़े मार्मिक ढंग से व्यक्त किया गया है। उन्होंने लेखिका को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी। लेखिका के पति डी0एस0चौहान ने  कार्यक्रम का सफल संचालन किया।  इस अवसर पर उ0प्र0 पर्यटन विकास निगम के एमडी  आशीष कुमार, वरिष्ठ नेता अशोक सिंह, डॉ0 संग्राम सिंह के अलावा बड़ी संख्या में नाबार्ड परिवार के सदस्य, शिक्षक तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

Also Read- नीट पेपर लीक पर पीएम मोदी का पहला बयान: एनडीए बैठक में बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं सहेंगे, दोषियों को मिलेगी सख्त सजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow