Varanasi: सारनाथ में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी, मुख्य अतिथि होंगे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह
अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश तथा महाबोधि सोसाइटी ऑफ इण्डिया-सारनाथ के संयुक्त
लखनऊ: अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश तथा महाबोधि सोसाइटी ऑफ इण्डिया-सारनाथ के संयुक्त तत्वावधान में 29-30 जुलाई, 2026 को 09ः30 बजे पूर्वाह्न से मूलगंध कुटी विहार, सारनाथ वाराणसी में दो दिवसीय ‘‘धम्मचक्क पवत्तन दिवस का महत्व’’ विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह तथा अध्यक्षता वेन आर. सुमित्थानन्द थेरो प्रभारी महाबोधि सोसाइटी ऑफ इण्डिया, सारनाथ वाराणसी करेंगे। उल्लेखनीय है कि सारनाथ को यूनेस्को की विश्वधरोहर सूची में शामिल करने से इस संगोष्ठी का महत्व और बढ़ गया है, इसमें बौद्ध भिक्षु एवं विशेषज्ञ तथा बड़ी संख्या में बौद्ध श्रद्धालु शामिल होंगे।
What's Your Reaction?




