Sambhal: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर रोकिए- AIMIM ने राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

सम्भल में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण

Jul 22, 2026 - 15:07
17 Views
Sambhal: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर रोकिए- AIMIM ने राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर रोकिए- AIMIM ने राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने और शिक्षा संस्थानों को सुरक्षित रखने की मांग की गई।

AIMIM के जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि गरीब, शोषित, वंचित, दलित और कमजोर वर्ग के हजारों छात्रों के भविष्य का आधार है। उन्होंने कहा कि यहां सभी धर्मों और जातियों के छात्र शिक्षा प्राप्त करते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की ध्वस्तीकरण कार्रवाई छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार सभी को शिक्षा का अधिकार देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाने जैसी कार्रवाई शिक्षा के अधिकार को कमजोर करती दिखाई देती है। उनका कहना था कि शिक्षा के मंदिरों को बचाया जाना चाहिए, न कि उन्हें तोड़ा जाना चाहिए। असद अब्दुल्ला ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी से पढ़कर निकलने वाले छात्र डॉक्टर, इंजीनियर और विभिन्न क्षेत्रों में देश की सेवा कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोककर छात्रों के भविष्य और शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। AIMIM ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने और छात्रों के हितों की रक्षा करने की मांग की है।

Also Read- Kangana Ranaut Statement: दिल्ली प्रदर्शन पर बोलीं कंगना रनौत, दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी की तारीफ की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow