Jauhar University AIMIM Protest: संभल में जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर एआईएमआईएम का प्रदर्शन, सपा और अखिलेश यादव पर तीखा हमला

Jauhar University Case: संभल में एआईएमआईएम ने जौहर यूनिवर्सिटी मामले को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने सपा की चुप्पी पर तीखे सवाल उठाए।

Jul 19, 2026 - 14:41
 0  22
Jauhar University AIMIM Protest: संभल में जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर एआईएमआईएम का प्रदर्शन, सपा और अखिलेश यादव पर तीखा हमला
असद अब्दुल्ला, जिलाध्यक्ष AIMIM

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार के साथ-साथ समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जौहर यूनिवर्सिटी पर की जा रही कार्रवाई शिक्षा के मंदिर पर हमला है और इसे अन्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है।

असद अब्दुल्ला ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी से देश के डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और सेना के अधिकारी निकलते हैं। ऐसे शिक्षण संस्थान को नुकसान पहुंचाना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि अगर विश्वविद्यालय में कोई कमी है तो उसे नियमों के तहत दूर किया जा सकता है, लेकिन पूरे संस्थान को निशाना बनाना उचित नहीं है।

AIMIM जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनकी पार्टी पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि समाजवादी पार्टी के 111 विधायक और 37 सांसद इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं और सड़कों पर उतरकर विरोध क्यों नहीं कर रहे। असद अब्दुल्ला ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि समाजवादी पार्टी आज़म खान के साथ मजबूती से खड़ी होती तो आज उनकी स्थिति अलग होती। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी मुस्लिम मुद्दों पर खामोश रहती है और आज़म खान की आवाज़ उठाने से बचती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की यह चुप्पी निंदनीय है और AIMIM इसकी कड़ी निंदा करती है।

Also Click : Sonam Wangchuk Health Update: सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं, पति को प्राइवेट हॉस्पिटल शिफ्ट करने के लिए गीतांजलि ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow