UP Politics News: मुख्यमंत्री के बयान पर भड़की एआईएमआईएम, संभल में बोले असद अब्दुल्ला— असल मुद्दों से भटका रही सरकार

UP Politics Update: संभल में मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर एआईएमआईएम नेता असद अब्दुल्ला ने पलटवार किया है। उन्होंने सरकार पर जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।

Jul 19, 2026 - 14:43
 0  25
UP Politics News: मुख्यमंत्री के बयान पर भड़की एआईएमआईएम, संभल में बोले असद अब्दुल्ला— असल मुद्दों से भटका रही सरकार
असद अब्दुल्ला, जिलाध्यक्ष AIMIM

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के "तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी" वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। AIMIM के जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि असली मुद्दा किसी बिरादरी या तुर्क समाज का नहीं, बल्कि प्रदेश के किसानों, युवाओं और आम जनता की समस्याओं का है।

रिपोर्टर के सवाल पर असद अब्दुल्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान आज भी खाद और उर्वरक के लिए परेशान है, जबकि युवाओं के सामने रोजगार का संकट खड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में नफरत की राजनीति को बढ़ावा देकर लोगों को जाति और बिरादरी के आधार पर बांटने की कोशिश की जा रही है। AIMIM जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर बात करने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी में लगी है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार भ्रष्टाचार पर कब कार्रवाई करेगी और जनता के असली मुद्दों पर कब जवाब देगी।

असद अब्दुल्ला ने दावा किया कि मुख्यमंत्री का यह बयान जनता का ध्यान मूल समस्याओं से हटाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान और कमजोर वर्ग अपनी समस्याओं का समाधान चाहते हैं, जबकि सरकार उन्हें भावनात्मक मुद्दों में उलझा रही है। अपने बयान के अंत में AIMIM जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता नफरत की राजनीति का जवाब देगी और विकास व जनहित के मुद्दों पर फैसला करेगी। मुख्यमंत्री के बयान के बाद सम्भल की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है और राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

Also Click : Sonam Wangchuk Health Update: सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं, पति को प्राइवेट हॉस्पिटल शिफ्ट करने के लिए गीतांजलि ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow