Sitapur News: सीतापुर-हरदोई सीमा पर नदी में मिला संदिग्ध शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

सीतापुर और हरदोई सीमा पर हथिया पुल के पास कपड़े में लिपटा एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। पुलिस सीमा विवाद सुलझाकर शिनाख्त और जांच में जुट गई है।

Aug 11, 2026 - 21:34
5 Views
Sitapur News: सीतापुर-हरदोई सीमा पर नदी में मिला संदिग्ध शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

रिपोर्ट:-सुरेंद्र मोठी INA News, संवाददाता नैमिषारण्य

सीतापुर और हरदोई की सीमा पर स्थित हथिया पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। कपड़े में लिपटा हुआ शव नदी के पानी में बहता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सीमा क्षेत्र का मामला होने के कारण पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर सीमा का माप किया और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की।

गंभीरता को देखते हुए नैमिषारण्य और हरदोई दोनों थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। राजस्व विभाग की मदद से सीमा का निर्धारण करने के बाद आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू की गई। शव के पास से कोई पहचान पत्र या पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त होना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।

मृतक की अनुमानित उम्र करीब 40 वर्ष, कद लगभग 5 फीट 6 इंच और रंग सांवला है। उसने लाल रंग की चेकदार शर्ट पहन रखी है। जांच के दौरान शर्ट पर हरदोई के महोलिया स्थित 'आदित्य टेलर' का टैग लगा पाया गया है। पुलिस इस टैग और आसपास के टेलर की मदद से भी सुराग ढूंढने का प्रयास कर रही है।

नैमिषारण्य थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा ने बताया कि शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की व्यवस्था की जा रही है। आसपास के गांवों और थानों में हाल के दिनों में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट का मिलान किया जा रहा है ताकि मृतक की पहचान जल्द से जल्द की जा सके। मृत्यु के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही संभव हो पाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow