Ballia News: बलिया में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

बलिया में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में हजारों लोग देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए।

By INA News Desk
Aug 11, 2026 - 21:38
31 Views
Ballia News: बलिया में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य यात्रा, उमड़ा जनसैलाब
Advertisement
Advertisement

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बलिया शहर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। वीर लोरिक स्टेडियम से शुरू होकर यह यात्रा शहर के मुख्य चौराहों से होती हुई शहीद पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी से पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के गीतों और नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ वीर लोरिक स्टेडियम से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने झंडी दिखाकर किया। रैली में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स, पुलिस बल और आम नागरिक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे पैदल चले। यात्रा कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा, ओवरब्रिज और बिशुनीपुर चौराहा होते हुए शहीद पार्क पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ इसका समापन हुआ।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह विशेष अभियान देशप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति आदर भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। यह आयोजन जिला स्तर के अलावा तहसील, ब्लॉक और गांव स्तर पर भी आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से स्वतंत्रता दिवस पर अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया।

रैली के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पूरे रूट पर पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने रास्ते में बने सेल्फी पॉइंट पर तस्वीरें खिंचवाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश, मुख्य राजस्व अधिकारी गुलशन जी, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे सहित जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement